UP Breaking News LIVE: अखिलेश का बीजेपी पर हमला, कहा- काशी में अक्षयवट को आघात पहुंचाने वालों का क्षय निश्चित
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 30 नवंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
अखिलेश के निशाने पर फिर बीजेपी
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, काशी में ‘अक्षयवट’ को आघात पहुंचा ने वालों का ‘क्षय’ निश्चित है. भाजपा राजनीतिक दंभ से ग्रसित होकर जन भावना एवं जन संवेदना पर निरंतर प्रहार कर रही है. उप्र की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ देगी.
प्रियंका का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा की दूरबीन के ढोल सुहावने हैं लेकिन असलियत में यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने हैं. मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कानून व्यवस्था अपराधियों के सामने सरेंडर है, बाकी प्रदेश का हाल आप समझ सकते हैं.
कोरोना के साये में मथुरा
मथुरा में कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं. डॉ. भूदेव कोविड कंट्रोल प्रभारी के मुताबिक, इस हफ्ते लगातार कोविड के मामले मिले हैं. वृंदावन में शीतल छाया में बाहर से आए विदेशी नागरिक कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. 8 विदेशी नागरिक अभी तक इस हफ्ते में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. ये सभी यूरोपीय देशों से हैं.
मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर में पुलिस टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ़्तार किया है. आईजी क़ानून व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने बतााय कि, लखनऊ, उत्तर प्रेदश आरोपी के पास से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 1 करोड़ रुपए कीमत वाली करीब 530 ग्राम अवैध चरस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए