Live Updates

UP Breaking News Live: कानपुर में गाड़ी रुकवाने पर दबंगों ने ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड को जमकर पीटा

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

UP के 17 PCS अधिकारी IAS कैडर में क‍िए गये प्रमोट

UP Breaking News Live: कानपुर में गाड़ी रुकवाने पर दबंगों ने ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड को जमकर पीटा

गाड़ी रुकवाने पर दबंगों ने ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड को पीटा

Kanpur News: कानपुर की सड़क पर मंगलवार को एक नजारा देखा गया. दबंगों ने ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड को रोड पर ही लातों से पीट द‍िया. मारपीट का यह वीड‍ियो अब सोशल मीड‍िया में काफी वायरल हो रहा है. घटना कानपुर कचहरी के पास की है. यह व‍िवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था. दरअसल, होटल पैराडाइज के पास में गाड़ी रोकने पर सिपाही और होमगार्ड को दबंगों ने लातों से पीट द‍िया. मारपीट करने वाले दबंग अधिवक्ता बताए जा रहे हैं. फ‍िलहाल, पुल‍िस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र फ‍िर नकल करते हुए धरे गए 

Agra News: आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मेडिकल के छात्र नकल करते हुए पकड़े गए. विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में एमबीबीएस की परीक्षा चल रही थी. वे पर्ची जूतों के मोजे में छुपाकर लेकर आए थे. पकड़े गए छात्र सप्लीमेंट्री वाले हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह छात्र कई बार परीक्षा में फेल हो चुके हैं. वे नकल करके ही पास होते हैं. पकड़े गए छात्र फिरोजाबाद जिले के एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं. इससे पहले भी कई बार नकल करते हुए इसी कॉलेज के छात्र यूनिवर्सिटी में पकड़े गए हैं. नकल के मामले में एफएच मेडिकल कॉलेज काफी बदनाम हो चुका है.

कानपुर के एक प्राइमरी स्‍कूल में प‍िटाई से बच्‍चे के मुंह से न‍िकला खून 

Kanpur News: कानपुर देहात के बिठूर थानाक्षेत्र स्‍थि‍त एक प्राइमरी स्कूल में थाली न लाने पर प्रधानाचार्या नीता दीक्षित ने मासूम को बेरहमी से जमकर पीटा. प‍िटाई के चलते बच्‍चे के मुंह से खून आ गया. घर पहुंचने के बाद बच्‍चा काफी देर तक रोता रहा. पर‍िजनों ने इस बारे में जब उससे पूछा तो बच्‍चे ने प्र‍िंस‍िपल की बेरहमी के बारे में बताया. बच्‍चे ने बताया क‍ि उसे इतनी मार स‍िर्फ इस बात पर पड़ी क्‍योंकि‍ वह थाली लेकर नहीं पहुंचा था. सोशल मीड‍िया में रोते हुए मासूम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

कानपुर में 12वीं के छात्र की निर्मम हत्या

कानपुर में 12वीं छात्र की अपहरण के बाद निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. छात्र बीते सोमवार को दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा था. इसके बाद परिजनों ने तत्काल प्रभाव से पुलिस को सुचना दी थी, लेकिन पुलिस छात्र का कुछ पता नहीं चला सकी. चकेरी थाना क्षेत्र के चंदारी स्टेशन के पास झाड़ियों में छात्र का शव मिला है. मृतक युवक का नाम रोमिल (18) है. घटना की सूचना पर फॉरेंसिक समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद है.

यूपी में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक

यूपी में स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, हमने हर अस्पताल को बेड रिजर्व करने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी मरीज निराश होकर वापस न जाए. हमने उसी के लिए एक बैठक भी बुलाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola