UP Breaking News Live: किसी भी हाल में मुकदमा वापस नहीं लेंगे- मंजू व्यास
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
कल अखिलेश यादव वाराणसी एयरपोर्ट से होते हुए जाएंगे चंदौली

9 मई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी एयरपोर्ट से होते हुए चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे.
नीलगिरी इंफ्रासिटी के एमडी विकास सिंह की प्रॉपर्टी जब्त
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नीलगिरी इंफ्रासिटी के एमडी विकास सिंह, पत्नी ऋतु सिंह एवं पार्टनर की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही शुरू की. CP वाराणसी के आदेशानुसार लगभग 13.6 करोड़ रुपए मूल्य की अचल एवं चल संपत्ति की जब्तीकरण गैंगस्टर एक्ट 14(1) की कार्यवाही की गई. 2 लग्जरी जगुआर कार सहित कई भूखंड एवं शहर के बीचों बीच बेशकीमती आलीशान भवन होगा जब्त. डीएम चंदौली एवं वाराणसी को भेजी गई लिखित आदेश की कॉपी.
किसी भी हाल में मुकदमा वापस नहीं लेंगे- मंजू व्यास
श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मस्जिद में मामले में विश्व वैदिक सनातन संघ की ओर से मुकदमा वापस लेनी की खबर सुर्खियों में बनी हुई है. इस बीच वादी पक्ष की अन्य 4 महिलाओं ने केस वापस लेने की बात से साफ इनकार कर दिया है. मंजू व्यास का कहना है कि किसी भी हाल में मुकदमा वापस नहीं लेंगी. इन्य वादियों का कहना है कि किसी एक वादी के मुकदमा वापस लिए जाने से पूरा मुकदमा समाप्त नहीं होगा
रामराज्य का मतलब कोई भेदभाव ना हो- सीएम योगी
ललितपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा. रामराज्य का मतलब ‘कोई भेदभाव ना हो’ श्री राम का जीवन सभी के लिए प्रेरणा. उन्होंने कहा कि, लोगों के लिए राशन की व्यवस्था की गई. सभी को फ्री वैक्सीन, फ्री इलाज, फ्री टेस्ट की सुविधा मिल रही है. हर घर नल के सपने को साकार किया गया है. किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच रहा है. बुंदेलखंड में हर घर तक जल पहुंचाया
हरदोई में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने गौशाला का किया निरीक्षण
हरदोई दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने गौशाला का निरीक्षण किया. यहां उनके साथ राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहे. दोनों मंत्रियों ने वृक्षारोपण कर सुविधाएं और अच्छी करने के निर्देश.
फिरोजाबाद में पुलिस की पिटाई से दलित महिला की मौत
फिरोजाबाद में पुलिस पिटाई से दलित महिला की मौत का मामला सामने आया है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसएसपी का बड़ा बयान सामने आया है. एसएसपी ने बताया कि ‘डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा’. पीड़ित परिवार से बातचीत की जा चुकी. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर FIR होगी. परिजनों ने पुलिस की पिटाई से महिला की मौत का आरोप लगाया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए