Uttar Pradesh Panchayat Chunav के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा में होगी देरी, अब मई में होगा आयोजन

uttar pradesh panchayat chunav latest news : उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड (UP board examination) की परीक्षा तिथि में बदलाव हो रहा है. पहले ये परीक्षाएं 24 अप्रैल से आयोजित की जा रही थीं, लेकिन अब इसका आयोजन मई महीने में होगा.
uttar pradesh panchayat chunav latest news : उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा तिथि में बदलाव हो रहा है. पहले ये परीक्षाएं 24 अप्रैल से आयोजित की जा रही थीं, लेकिन अब इसका आयोजन मई महीने में होगा.
पंचायत चुनाव के मद्देनजर बोर्ड परीक्षा अब मई महीने के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी. पहले परीक्षा 24 अप्रैल से 11 मई के बीच होनी थी, लेकिन अब परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह से ही शुरू होगी ऐसी संभावना है.
Also Read: महाराष्ट्र संकट LIVE : एनआईए को मिली एक सीक्रेट डायरी जिससे होगा खुलासा वसूली कांड का, कोड में दर्ज है रेटकार्ड
पंचायत चुनाव के लिए 27 मार्च को अधिसूचना जारी हो सकती है. अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव कराने के लिए एक से डेढ़ महीने का समय चाहिए होगा, यही वजह है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा मई में निर्धारित की जा सकती है.
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया नये सिरे से करायी जा रही है. इसकी वजह से चुनाव में देरी हो रही है, वरना पहले 23 अप्रैल तक मतगणना पूरी किये जाने की बात थी.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




