ePaper

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब जारी होंगे परिणाम

Updated at : 19 May 2022 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब जारी होंगे परिणाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में परीक्षाफल निर्धारण की प्रक्रिया को इजाजत दे दी गई है. ऐसे में अब जल्द ही बोर्ड परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

UP Board Class 10th-12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम (UP Board Result 2022) जारी करने के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में परीक्षाफल निर्धारण की प्रक्रिया को इजाजत दे दी गई है. ऐसे में अब जल्द बोर्ड परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.

47 लाख छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result 2022) के लिए 51,90,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्‍ट्रेशन किया था. हालांकि, इसमें से  47,75,749 उम्‍मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से 25,25,007 छात्र-छात्राएं हाईस्‍कूल (10th) के थे, जबकि 22,50,742 स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट (12th) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से राज्य में शुरू हुई थी. बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी.

कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट के लिए तारीख और समय अभी तय नहीं किया गया है. बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. जांच के बाद कॉपियां बोर्ड के लिए भेजी जा रही है.

किन वेबसाइट पर जारी होगा बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result 2022) का परिणाम देखने के लिए वेबसाइटों की सूची अभी से देख लें, ताकि रिजल्ट के समय बिना किसी देरी के अपना परिणाम चेक कर सकें… नीचे दी गई वेबसाइटों पर ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • upmspresults.up.nic.in

  • results.nic.in

Also Read: UP Board Result: यूपी बोर्ड के पिछले साल के परिणामों को मिली मंजूरी, जानें लेटेस्ट अपडेट
कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  • स्टेप-1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

  • स्टेप-2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक सक्रिय होने के बाद)

  • स्टेप-3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

  • स्टेप-4: सबमिट पर क्लिक करें

  • स्टेप-5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा.

  • स्टेप-6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या लेपटॉप/कंप्यूटर पर सेव कर लें.

Posted by : Sohit Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola