ePaper

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10th-12th रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगा परिणाम

Updated at : 08 May 2022 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10th-12th रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगा परिणाम

Kolkata: Students search their roll numbers for seat arrangement before they appearing in West Bengal Board of Higher Secondary Examination (12th standard) in Kolkata, Saturday, April 2, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI04_02_2022_000054B)

यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून महीने में घोषित होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून महीने में घोषित होने की उम्मीद है. सभी उम्मीदवार जो यूपी बोर्ड परिणाम 2022 (UP Board result 2022) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नजर बनाए रखें.

यूपी बोर्ड के अधिकारी ने बताया कब आएगा रिजल्ट

दरअसल, इंडिया टुडे से बात करते हुए, यूपी बोर्ड के अधिकारी, हरीश चंद्र शर्मा ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट के लिए तारीख और समय अभी तय नहीं किया गया है. अभी, उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जा रही है.

24 मार्च से शुरू हुई थी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 24 मार्च से राज्य में शुरू हुई थी. बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. सुबह 8 से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कोविड-19 गाइडलाइन के साथ परीक्षा का आयोजन किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, 51,92,689 छात्रों ने इस साल यूपी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था.

UP Board Result 2022: इन वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए वेबसाइटों की सूची अभी से देख लें, ताकि रिजल्ट के समय बिना किसी देरी के अपना परिणाम चेक कर सकें

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • upmspresults.up.nic.in

  • results.nic.in

जानें कैसे डाउनलोड करना होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 चेक करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा…

  • स्टेप-1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

  • स्टेप-2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक सक्रिय होने के बाद)

  • स्टेप-3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

  • स्टेप-4: सबमिट पर क्लिक करें

  • स्टेप-5: आपका यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 का परिणाम 2022 स्क्रीन पर शो हो जाएगा.

  • स्टेप-6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola