Live Updates

Azamgarh Voting Live: रामपुर और आजमगढ़ में वोट‍िंग समाप्‍त, 5 बजे तक 41.66 फीसदी औसत मतदान किया गया दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Azamgarh By Election Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश के दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. इनमें आजमगढ़ लोकसभा सीट भी शामिल हैं. ये सीट अखिलेश यादव के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण लोकसभा से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई हैं.

विज्ञापन

शाम के 6 बजते ही वोट‍िंग की प्रक्र‍िया हुई पूरी

रामपुर और आजमगढ़ में शाम के 6 बजते ही वोट‍िंग की प्रक्र‍िया समाप्‍त हो चुकी है. इसके बाद सिर्फ वही वोटर्स मतदान कर सकते हैं जो बूथ के अंदर प्रवेश पा जाते हैं. शाम 6 बजे तक क‍ितनी वोट‍िंग हुई है, फ‍िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, शाम 5 बजे तक इन दोनों सीटों पर औसतन 41.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था.

आजमगढ़ में शाम 5 बजे तक 45.97% वोटिंग

आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के मतदान हो रहे हैं. आजमगढ़ में शाम 5 बजे तक 45.97% वोटिंग हुई. वहीं, दोनों सीटों पर औसतन 41.66 परसेंट वोट किया गया है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई है.

आजमगढ़ में दोहर 3 बजे तक 37.82% वोटिंग

आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के मतदान हो रहे हैं. आजमगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 37.82% वोटिंग हुई. वहीं, दोनों सीटों पर औसतन 35.11 परसेंट वोट किया गया है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई है.

आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के मतदान हो रहे हैं. वहीं आजमगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 29.48% वोटिंग हुई.

आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने वोट डालने के बाद दावा किया कि बसपा जीत चुकी है.

आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव में मतदान जारी है. वहीं सुबह 11 बजे तक आजमगढ़ में 19.84 प्रतिशत मतदान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola