Aligarh News: एएनएम पत्नी की जगह अनट्रेंड पति लगा रहा बच्चों को इंजेक्शन, दो महीने से चल रहा 'खेल'

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2022 9:38 PM

विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज सीएचसी के अंतर्गत सफेदपुरा पंचायत घर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें एएनएम गायत्री देवी की जगह उनका पति मेहराज सिंह बच्चों को सुरक्षा के लिए टीके लगा रहा है.

विज्ञापन

Aligarh News: घर में पत्नी के बीमार पड़ने पर पति के द्वारा घरेलू काम करते हुए अधिकतर आपने देखा होगा, परंतु अलीगढ़ के हरदुआगंज में एएनएम पत्नी के चोट लगने पर उसकी जगह उसका अनट्रेंड पति बच्चों को 2 माह से अधिक समय से इंजेक्शन लगा रहा है.

पत्नी की जगह पति कर रहा टीकाकरण

अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज सीएचसी के अंतर्गत सफेदपुरा पंचायत घर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें एएनएम गायत्री देवी की जगह उनका पति मेहराज सिंह बच्चों को सुरक्षा के लिए टीके लगा रहा है. मेहराज सिंह टीकाकरण के लिए अनट्रेंड व्यक्ति है, जोकि बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत टीके लगा रहा है. पति मेहराज सिंह का कहना है कि एएऩम पत्नी की हादसे में सिर में चोट आने से तबियत खराब रहती है, जिसके चलते वह दो माह से टीकाकरण कर रहे हैं. कोरोना का टीका भी लगा चुके हैं, जबकि इसके लिए किसी भी प्रकार कोई प्रशिक्षण भी नहीं लिया गया है. पत्नी की जगह पति के काम करने की जानकारी पर हरदुआगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवेंद्र कुमार ने है कि मामला संज्ञान में आ या है, जल्द ही पूरे मामले की जांच पड़ताल होकर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola