Gorakhpur News: एयरपोर्ट से चिड़ियाघर तक की राह होगी आसान, नवरात्र पर मिलेगी दो इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2022 12:26 PM
Gorakhpur News: नगर निगम एयरपोर्ट से चिड़ियाघर मार्ग पर नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर से दो इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है. यह बस एयरपोर्ट से रामगढ़ताल होते हुए चिड़ियाघर तक चलेंगी. जिससे एयरपोर्ट और चिड़ियाघर की राह आसान हो जाएगी.
Gorakhpur News: चिड़ियाघर से एयरपोर्ट तक के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. नगर निगम एयरपोर्ट से चिड़ियाघर मार्ग पर नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर से दो इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है. यह बस एयरपोर्ट से रामगढ़ताल होते हुए चिड़ियाघर तक चलेंगी. जिससे एयरपोर्ट और चिड़ियाघर की राह आसान हो जाएगी. इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.
नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर से लोग अब एयरपोर्ट से रामगढ़ताल होती हुई चिड़ियाघर तक की यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने बसों के संचालन को लेकर अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं होने के चलते 4 महीने से यह बसें खड़ी थीं. इस बसों के संचालन से एयरपोर्ट से चिड़ियाघर तक की राह आसान हो जाएगी. इस बीच लोग इन बसों से यात्रा कर सकेंगे.
आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त इस बस की कीमत एक करोड़ 38 लाख रुपए है. 12 मीटर लंबी इस बस में 54 यात्री यात्रा कर सकते हैं. दोनों इलेक्ट्रिक बसों के पंजीकरण और परमिट आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इन बसों के स्टाप और किराया भी जल्द तय हो जाएगा.
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके तिवारी ने बताया कि, दोनों बसों के पंजीकरण और परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इनके किराए और ठहराव भी 1 से 2 दिन में तय कर लिया जाएगा. नवरात्र के पहले दिन इन बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. जिसको लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
रिपोर्टर- कुमार प्रदीप, गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










