Muzaffarnagar News: दलित के गले में फंदा डालकर जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2022 12:44 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव से दलित युवक कि दर्दनाक पिटाई का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव से दलित युवक कि दर्दनाक पिटाई का मामला सामने आया है. यहां गांव में एक प्रधान पति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर दलित युवक की जूतों से बेरहमी से पिटाई की. साथ ही उसके गले में पट्टा बांधकर पूरे गांव में भी घुमाया. घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग एक शख्स की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. आरोपियों में एक बिहारगढ़ गांव के सरपंच का पति है और दूसरा आरोपी भी उसी गांव का है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola