नीता अंबानी की होली पार्टी में सितारों ने की मस्ती

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 2:58 AM

विज्ञापन

रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों ने चांदी की पिचकारी से टेसू के फूलों से बने रंग से मंदिर में जमकर होली खेली. श्वेत वस्त्र, मोर मुकुट, कटि-काछिनी धारण किये और कमर पर गुलाल का फैंटा बांधे बांकेबिहारी जी के दिव्य दर्शन पाकर भक्त आनंद से झूम उठे.

विज्ञापन

मथुरा (उप्र): रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों ने चांदी की पिचकारी से टेसू के फूलों से बने रंग से मंदिर में जमकर होली खेली. श्वेत वस्त्र, मोर मुकुट, कटि-काछिनी धारण किये और कमर पर गुलाल का फैंटा बांधे बांकेबिहारी जी के दिव्य दर्शन पाकर भक्त आनंद से झूम उठे. इस मौके पर अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे.

वहीं, मथुरा के फालैन गांव में होलिका दहन के मौके पर जलती होली के बीच से निकलने की परंपरा का इस बार भी पालन किया जायेगा. इधर, बॉलीवुड के सितारे अभी से ही सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं. उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित अपने निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों के अलावा अंबानी परिवार के करीबी मित्र और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ भारत में हैं.

इस दौरान इस कपल ने अंबानी की होली पार्टी में हिस्सा लिया और जमकर दोनों ने रंग खेला. इस कपल के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आयीं. निक जोनस ने होली की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुईं. जैकलीन ने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी थी. उनके बालों और चेहरे पर पीले रंग का गुलाल लगा हुआ था. सोनाली बेंद्र ने भी अंबानी की होली पार्टी में जमकर रंग खेला.

निक जोनास के साथ प्रियंका ने खेला रंग, कैटरीना भी पहुंची

होली की पार्टी में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी पीरामल और बहू श्लोका पर फैशन के मामले में भारी दिखीं. पार्टी के दौरान नीता अंबानी भारतीय पारंपरिक ड्रेस में नजर आयीं. कानों में हैवी इयररिंग्स और लाइट मेकअप नीता पर परफेक्ट सूट कर रहे थे. उनकी बेटी ईशा ने होली के रंगों से मैच करता हुआ गाउन पहना. सिंपल लुक में ईशा बहुत खूबसूरत लग रही थीं. बहू के टॉप में हॉल्टर नेकलाइन डिजाइन था, वहीं बैक में टाइंग स्टाइल दिखायी दे रहा था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola