ePaper

UP Election: अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने की नामांकन रद्द करने की मांग

Updated at : 03 Feb 2022 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election: अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने की नामांकन रद्द करने की मांग

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने आय से अधिक संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया है. मामले में रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन देकर नामांकन रद्द करने की मांग की गई है.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से नामांकन करते ही अखिलेश यादव पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने आय से अधिक संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया है. मामले में रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन देकर नामांकन रद्द करने की मांग की गई है.

नामांकन में आय से अधिक संपत्ति छिपाने का आरोप

अधिवक्ता का कहना है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नामांकन में आय से अधिक संपत्ति के केस की जानकारी छिपाई है, जिसके चलते उनका नामांकन रद्द किया. बता दें कि चतुर्वेदी मुलायम परिवार के आय से अधिक संपत्ति मामले में याचिकाकर्ता हैं. अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी के अनुसार, सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही एक मामला चल रहा है. जिसमें कोई क्लोजर रिपोर्ट सीबीआई ने दाखिल नहीं की है.

यूपी में 10 फरवरी से होंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola