लखनऊ में 'पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, CM योगी को भाया अक्षय का अभिनय, फिल्म को किया टैक्स फ्री

Updated at : 02 Jun 2022 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
लखनऊ में 'पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, CM योगी को भाया अक्षय का अभिनय, फिल्म को किया टैक्स फ्री

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखी. उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी लोकभवन फिल्म देखने पहुंचे. सीएम योगी ने फिल्म में अक्षय कुमार के अभिनय की काफी प्रशंसा की. साथ ही यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री किया है.

विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज लोकभवन में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ देखने पहुंचे. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) भी लोकभवन पहुंचे. लोकभवन ऑडिटोरियम में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. सीएम योगी ने फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है.

सीएम योगी ने  फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को किया टैक्स फ्री

यूपी सरकार ने पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ़्री कर दिया है. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्टर अक्षय कुमार के अभिनय की काफी प्रशंसा की. इससे पहले बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) और अन्य केंद्रीय मंत्रियों फिल्म पृथ्वीराज देख चुके हैं. उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की एक्टिंग की काफी प्रशंसा की है.

Also Read: Samrat Prithviraj Trailer: अक्षय कुमार ने बताया हर हिंदू का धर्म, देखिए फिल्म का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर मंत्रियों के साथ सीएम योगी ने देखी फिल्म

लखनऊ के लोकभावन के ऑडिटोरियम फिल्म पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. इस दौरान सीएम योगी और उनके मंत्रियों के अलावा एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) भी मौजूद रहे.

Also Read: Samrat Prithviraj: बाबा काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे अक्षय कुमार, एक्टर ने गंगा में लगाई डुबकी, VIDEO 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

दरअसल, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून यानी कल सिनेमा घरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. इससे पहले अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर फिल्म के प्रमोशन के लिए वाराणसी (Varanasi) पहुंचे थे. जहां अक्षय कुमार ने न सिर्फ गंगा आरती की बल्कि एक्शन हीरो के अंदाज में ही गंगा में छलांग भी लगाई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार भी देखने को मिलेंगे.

Also Read: Samrat Prithviraj: अमित शाह को पसंद आई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म, अक्षय कुमार बोले- हमारी मेहनत सफल…

Posted by : sohit kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola