Hathras News: सोते हुए डेयरी मालिक को मारी गोली, 4 संदिग्धों पर मुकदमा दर्ज

मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. हाथरस के नयाबांस में डेयरी मालिक गोवर्धन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा दूध की डेयरी के बाहर हो रहे थे, तभी हमलावरों ने गोवर्धन शर्मा के ऊपर गोली चला दी. गोली डेयरी मालिक के पैर में लगी. गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए.
Hathras News: अलीगढ़ के पड़ोसी जनपद हाथरस में हमलावरों ने सोते हुए डेयरी मालिक को गोली मार दी. गोली पैर में लगी. मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. हाथरस के नयाबांस में डेयरी मालिक गोवर्धन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा दूध की डेयरी के बाहर हो रहे थे, तभी हमलावरों ने गोवर्धन शर्मा के ऊपर गोली चला दी. गोली डेयरी मालिक के पैर में लगी. गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए.
गोली की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्र हो गए. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डेयरी मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डेयरी मालिक की पुरानी रंजिश बताई जा रही है. डेयरी मालिक पर गोली चलाने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें नयाबांस के ही छुटका और पिंटू के साथ 2 अज्ञात शामिल हैं. अभी सभी आरोपित फरार हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










