UP News: शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर अखिलेश यादव के साथ किया जंग का आगाज? लिखा-हैं तैयार हम

Updated at : 10 Apr 2022 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर अखिलेश यादव के साथ किया जंग का आगाज? लिखा-हैं तैयार हम

Uttar Pradesh News: शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बहुत दिनों से अनबन चल रही है. शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में न बुलाये जाने से नाराज चल रहे हैं.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बीच अनबन और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों लगातार चल रही है. वहीं इन अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीटर पर कुछ ऐसा किया जो सुर्खियां बन गया है. बता दें शनिवार को एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अपने टि्वटर अकाउंट में तब्दीली की है, जिसके बाद तमाम तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गयी है.

undefined

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने टि्वटर अकाउंट में तब्दीली करते हुए एक बार फिर से अपनी ब्लैक एंड व्‍हाइट तस्वीर के साथ लिखा है, ‘हैं तैयार हम.’ बता दें कि शनिवार को शिवपाल सिंह यादव सैफई में फर्रुखाबाद-इटावा सीट के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए थे. इस दौरान किसको मतदान किया पत्रकारों द्वारा ये सवाल पूछे जाने पर शिवपाल सिंह ने जवाब दिया कि मतदान गुप्त होता है, बहुत जल्द ही उचित समय आने वाला है तब बता दिया जायगा.

Also Read: UP News: आधी रात को सीएम योगी के दफ्तर का ट्विटर हैंडल हैक, यूपी सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि बहुत जल्द अच्छा समय आने वाला है. बता दें कि पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही है, इस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. समाजवादी पार्टी के निष्पक्ष मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे तो कहीं भी नहीं दिख रहा है कि मतदान में भेदभाव हो रहा है. मतदान सही हो रहा है. इसी दौरान उन्होंने आगे के कदम के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बहुत जल्द उचित समय आएगा.

अपनी खुशी को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द आपको सूचना मिल जाएगी. शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बहुत दिनों से अनबन चल रही है. शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में न बुलाये जाने से नाराज चल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola