अलीगढ़ में सामूहिक विवाह में 11 लाख का अमेरिकी डॉलर का हार पहनकर दूल्हा पहुंचा दुल्हन लेने

Updated:
विज्ञापन
अलीगढ़ में सामूहिक विवाह में 11 लाख का अमेरिकी डॉलर का हार पहनकर दूल्हा पहुंचा दुल्हन लेने

अलीगढ़ में राष्ट्रीय हिंदू मुस्लिम एकता संघ ने गरीब हिंदू-मुस्लिम कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें 16 गरीब बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ. इसमें नीबरी से एक दूल्हा अपने गले में अमेरिकी डॉलर का हार पहनकर दुल्हन से निकाह करने जब मंडप में पहुंचा, तो सब भौंचक्के रह गए.

विज्ञापन

Aligarh News: गरीब हिंदू और मुस्लिम लड़कियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जब एक दूल्हा 11 लाख कीमत के अमेरिकी डॉलर का हार पहनकर दुल्हन लेने पहुंचा, तो सब देखते रह गए और सोचने लगे कि यह दुल्हा कहां से गरीब है?

गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम

अलीगढ़ में राष्ट्रीय हिंदू मुस्लिम एकता संघ ने गरीब हिंदू-मुस्लिम कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें 16 गरीब बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ. इसमें नीबरी से एक दूल्हा अपने गले में अमेरिकी डॉलर का हार पहनकर दुल्हन से निकाह करने जब मंडप में पहुंचा, तो सब भौंचक्के रह गए. दूल्हा ने जो अमेरिकी डॉलर का हार पहना हुआ था, वह लगभग 11 लाख का बताया जा रहा है. यह बताया जा रहा है कि यह हार केरल से लाया गया है. सामूहिक विवाह में सभी की नज़र अमेरिकी डॉलर वाले दूल्हे पर थी. चूंकि यह गरीब कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम था, इसमें आने वाले और अमेरिकी डॉलर वाले दूल्हे को देखने वालों के जेहन में बस एक ही सवाल कौंध रहा था कि 11 लाख कीमत के अमेरिकी डॉलर का हार पहनकर आने वाला दूल्हा कहां से गरीब है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola