यूपी के शाहजहांपुर में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 26 घायल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Nov 2020 11:56 AM
यूपी के शाहजहांपुर में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया. जिससे 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं. घटना के शिकार हुए 20 से अधिक श्रद्धालुओं को गंभीर चोटों आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है..
यूपी के शाहजहांपुर में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया. जिससे 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं. घटना के शिकार हुए 20 से अधिक श्रद्धालुओं को गंभीर चोटों आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है..
हादसा यूपी के शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद क्षेत्र के उबरिया मंदिर के पास का है. जब तड़के सुबह करीब 5 बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई. ट्रैक्टर में सवार सभी श्रद्धालु ढाईघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे. वहीं अचानक दुर्घटना होने के कारण सभी घायलों को तत्काल जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
घटना का शिकार हुए करीब 20 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आने के कारण मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी श्रद्धालु ददरौल ब्लाक के इकनोरा गांव के निवासी हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
Posted by: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










