ePaper

अमेरिकी अखबार के लेख पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, फेसबुक से नफरत फैलाने का आरोप

Updated at : 17 Aug 2020 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी अखबार के लेख पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, फेसबुक से नफरत फैलाने का आरोप

लखनऊ: अमेरिकी मीडिया में फेसबुक पर हेट स्पीच को लेकर छपे एक लेख के मुददे पर कांग्रेस लगातार भाजपा को निशाने पर ले रही है. मामला अब तेजी से गरमाता जा रहा है. राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है कि भाजपा नफरत फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करती है.

प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर रविवार को एक पोस्ट लिखा

प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर अपने फेसबुक पेज पर रविवार को एक पोस्ट लिखा है. जिसमें उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए लिखा कि भाजपा के नेता गलत जानकारी और नफरत फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. उन्होने भाजपा और फेसबुक के अधिकारियों के बीच सांठगांठ होने का भी आरोप लगाया है.

मीडिया के बाद अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया है कि मीडिया के बाद अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. भाजपा नफरत फैलाने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल कर रही है. वहीं इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाने के लिए फेसबुक और व्हाटस्एप का इस्तेमाल करती है.

अमेरिकी मिडिया में छपे एक लेख से छिड़ा विवाद 

दरअसल अमेरिकी मिडिया में छपे एक लेख के सहारे कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है. लेख में फेसबुक पर यह आरोप लगाया गया है कि वह भारत में सत्ताधारी दल भाजपा के लिए उदार है और उनके नेताओं के हेट स्पीच व कंटेंट पर कोई दंड नहीं लगाती है. वहीं फेसबुक के अधिकारी ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा है कि वो किसी भी नियमों को वैश्विक स्तर पर लागू करते हैं. जो सबके लिए समान होता है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola