UP Election : क्या यूपी में प्रियंका गांधी होंगी मुख्यमंत्री का चेहरा ? सलमान खुर्शीद ने दिया जवाब

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की जिम्मेदारी संभाली है. अब सवाल है कि अगर कांग्रेस चुनाव जीत जाती है, तो क्या प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री होंगी ?
अगर यूपी चुनाव कांग्रेस पार्टी जीत जाती है, तो क्या प्रियंका गांधी राज्य की मुख्यमंत्री होंगी ? उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणनीति तेज है. कांग्रेस की नजर भी यूपी चुनाव पर है. कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की जिम्मेदारी संभाली है. अब सवाल है कि अगर कांग्रेस चुनाव जीत जाती है, तो क्या प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री होंगी ?
यही सवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से किया गया. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. इसका फैसला उन्हें खुद लेना है कि क्या वह इस चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनना चाहती हैं या नहीं.
Also Read: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानें क्या है पार्टी की रणनीति?
सलमान खुर्शीद ने कहा, प्रदेश की जनता को छला जा रहा है. देश में रोजगार की बड़ी समस्या है. प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. खुर्शीद ने कहा, कांग्रेस कभी जाति, समुदाय की राजनीति से दूर रहती है. बसपा ब्राह्मण सम्मेलन करा रही है जबकि कांग्रेस पूरे राज्य में घूमकर लोगों की समस्या खुल रही है. हमारी कोशिश है कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें अपने घोषणापत्र में शामिल किया जाये.
Also Read: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, अगर क्षमता है तो देश में रोज क्यों नहीं लगती ढाई करोड़ वैक्सीन?
सलमान खुर्शीद से जब पार्टी की अंदर की समस्याओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है. पार्टी का हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है वह जब चाहे वरिष्ठ नेताओं से मिल सकता है. हमारी विरोधी पार्टियां हमारे उत्साह, जनता से मिल रहे स्नेह से डर रहे हैं . अब कई पार्टी के नेताओं को अब्बा याद आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




