Live Updates

Sarkari Naukri 2022 Live: पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आज, UP के 25 जिलों में युवाओं को मिलेगा रोजगार

Updated at :11 Jul 2022 8:04 AM
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022 Live: पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आज, UP के 25 जिलों में युवाओं को मिलेगा रोजगार

NIOT recruitment 2024

UP Govt Jobs 2022: आज कल हर कोई सरकारी नौकरी या फिर रोजगार के एक अच्छे साधन की तलाश में रहता है. अगर आप भी सरकारी नौकरी या फिर एक अच्छे भविष्य के लिए किसी सुविधाजनक रोजगाऱ की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर हैं. यहां हम अब तक की टॉप जॉब्स की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपना करियर संवार सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

यूपी में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आज

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से आज यानी 11 जुलाई से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता यानी अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है. एक दिवसीय कार्यक्रम में 36 सेक्टर और 1000 से अधिक कंपनियां और 500 अलग-अलग प्रकार के ट्रेड शामिल होंगे. यूपी के 25 जिलों में मेले का आयोजन होने जा रहा है. इनमें बागपत, अमरोहा, अमेठी, कन्नौज, कासगंज, कुशीनगर, खीरी, मैनपुरी, मथुरा, जालौन, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र फतेहपुर, इटावा, सिद्धार्थ नगर, चंदौली, बाराबंकी, बांदा, बलिया, बहराइच, आदि शामिल हैं।

.असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर आवेदन जारी

यूपी के 321 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों (private aided colleges) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए आज यानी शनिवार से आवेदन शुरू होंगे. उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सचिव दयानंद प्रसाद के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट uphesc51.com U uphesc.org पर आज शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट सात और फीस जमा करने की लास्ट डेट आठ अगस्त है. फाइनल फार्म ऑनलाइन सबमिट करने की लास्ट डेट 10 अगस्त है.

UPSSSC पीईटी के जरिए सरकारी नौकरी पाने का मौका

यूपीएसएसएससी पीईटी ( UPSSSC PET 2022 ) के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो चुकी है जोकि 27 जुलाई तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना किसी देरी के आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 3 अगस्त तक आवेदन फार्म में सुधार का समय दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा.

UP में नर्सिंग स्टाफ के लिए होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

यूपी में बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई तय की गई है. छात्र केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org और अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा होने का अनुमान है.

यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar pradesh Police) में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है. इसके लिए चयन बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री ने ट्वीट किया- “यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन.”

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola