UP Election 2022: बरेली में वोटिंग के लिए गजब का जुनून ! कनाडा और सऊदी अरब से आकर लोगों ने किया मतदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2022 8:14 AM
UP Election 2022: मतदान के लिए अलग-अलग राज्यों से वोटिंग के लिए घर आते लोगों को तो आपने देखा होगा, लेकिन इस बार तमाम मतदाता हिंदुस्तान के बड़े शहरों के साथ ही दुबई, कनाडा और सऊदी अरब से वोट डालने के लिए अपने-अपने घर पर पहुंचे.
Bareilly Election News: बरेली में मतदान को लेकर जनून का एक अनौखा का मामला सामने आया है. मतदान के लिए अलग-अलग राज्यों से वोटिंग के लिए घर आते लोगों को तो आपने देखा होगा, लेकिन इस बार तमाम मतदाता हिंदुस्तान के बड़े शहरों के साथ ही दुबई, कनाडा और सऊदी अरब से वोट डालने के लिए अपने-अपने घर पर पहुंचे. इन लोगों ने घर आते ही सुबह सबसे पहले मतदान किया. इसके बाद अपने रिश्तेदार-दोस्तों को हिंदुस्तान आने की खबर दी. यह लोग वोट डालने के बाद काफी खुश थे.
शहर के आकाश पुरम में रहने वाले सोहेल फारूक रहमानी 1988 में 22 साल की उम्र में सऊदी अरब चले गए थे. वह सऊदी अरब रह कर नौकरी करते हैं. नौकरी के चलते मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते थे. मगर, इस बार वोट डालने के लिए सोहेल फारूक रहमानी हिंदुस्तान मतदान के लिए पहले ही घर आ गए.
उन्होंने सोमवार सुबह अपने पोलिंग बूथ पर मतदान किया. इसके साथ ही बहेड़ी के मनजीत सिंह और दलबीर सिंह कनाडा में रहते हैं. यह भी वोट डालने के लिए हिंदुस्तान आए हैं. दुबई में रहने वाले अब्दुल सत्तार और नईम भी मतदान के लिए बरेली पहुंचे. इन लोगों ने भी मतदान किया. इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पंजाब आदि बड़े शहरों से भी बड़ी संख्या में मतदाता वोटिंग करने बरेली पहुंचे और उन्होंने अपना-अपना मतदान किया.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










