UP Chunav 2022: अपना दल कमेरावादी और सपा की दूरी हुई कम, डिप्टी CM केशव मौर्य को चुनौती देंगी पल्लवी पटेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2022 3:34 PM
रविवार को लखनऊ में हुई बैठक में सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच की दूरी खत्म हो गई. दोनों दलों में कुछ शर्तों के साथ रजामंदी हुई. इसके बाद पल्लवी पटेल ने सिराथू से नामांकन करने की तैयारी शुरू कर दी है.
Lucknow News: अपना दल (कमेरावादी) और समाजवादी पार्टी के बीच की तल्खी कम हो गई है. सोमवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पल्लवी पटेल संग अपनी एक फोटो शेयर की. इसके साथ ही यह तय हो गया कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन पल्लवी पटेल अब कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.
सिराथू विधानसभा क्षेत्र से सपा-अपना दल 'कमेरावादी' गठबंधन की सयुंक्त उम्मीदवार होंगी डॉ. पल्लवी पटेल जी। pic.twitter.com/4oqN4QMn3q
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 7, 2022
बता दें कि सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच सीट के ऐलान को लेकर विवाद हो गया था. इस संबंध में मीडिया में सपा के महागठबंधन की गांठ ढीली पड़ने की बात की जा रही थी. सिराथू से चुनाव लड़ रहे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ने से पल्लवी पटेल ने मना भी कर दिया था. उन्होंने टिकट तक वापिस कर दिया था. मगर रविवार को लखनऊ में हुई बैठक में सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच की दूरी खत्म हो गई. दोनों दलों में कुछ शर्तों के साथ रजामंदी हुई. इसके बाद पल्लवी पटेल ने सिराथू से नामांकन करने की तैयारी शुरू कर दी है.
Also Read: UP Election 2022: सीट बंटवारे पर फंसा कृष्णा पटेल के अपना दल और सपा में पेंच, किसके दखल से सुलझेगा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पल्लवी पटेल मंगलवार को सिराथू में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर असहमति की स्थिति बनने पर शनिवार की रात को ही पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इसमें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पांचवें चरण की सिराथू और प्रतापगढ़ सदर की सीट से नामांकन करने को कहा. छठे व सातवें चरण की सीट पर भी अपना दल (कमेरावादी) की मांग पर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










