ePaper

Kanpur News: माघ मेला को लेकर जारी हुआ आदेश, 26 दिन बंद रहेंगी टेनरियां

Updated at : 07 Dec 2022 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: माघ मेला को लेकर जारी हुआ आदेश, 26 दिन बंद रहेंगी टेनरियां

Kanpur News: कानपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनवरी व फरवरी में 26 दिन टेनरियां बंद करने का आदेश दिया है. पौष पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक टेनरी व गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योग बंद रहेंगे. इनकी निगरानी के लिए डीएम ने आठ टीमों का गठन किया है.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनवरी व फरवरी में 26 दिन टेनरियां बंद करने का आदेश दिया है. पौष पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक टेनरी व गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योग बंद रहेंगे या तो इन्हें रोस्टर से चलाया जाएगा. इनकी निगरानी के लिए डीएम ने आठ टीमों का गठन किया है. यह टीमें जनवरी व फरवरी में पड़ने वाले छह पर्वों से पहले व बाद तक निगरानी करेंगी.

प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां रहेंगी बंद

ज्ञात हो कि पौष पूर्णिमा पर 03 जनवरी से लेकर 06 जनवरी तक, मकर संक्रांति पर 11 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक, मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक, बसंत पंचमी पर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक, माघी पूर्णिमा पर 02 फरवरी से लेकर 05 फरवरी तक और महाशिवरात्रि पर 15 से लेकर 18 फरवरी तक प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां बंद रहेंगी.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पर्व को देखते हुए दिशा निर्देश दिए हैं. इसके माध्यम से गंगा नदी के पानी की अपेक्षित शुद्धता के लिए निगरानी का निर्णय लिया गया है. जो इकाइयां निर्देशों का पालन नहीं करेंगी उन पर कार्यवाही होगी.

जनवरी-फरवरी में पड़ेंगे यह पर्व

  • पौष पूर्णिमा 06 जनवरी 2023

  • मकर संक्रांति 14-15 जनवरी

  • मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023

  • बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023

  • माघी पूर्णिमा 05 फरवरी 2023

  • महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola