UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत, 278 नये मरीज मिले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2022 7:09 PM

विज्ञापन

यूपी में कोरोना संक्रमित नये मरीज मिलने की रफ्तार कम नहीं हो रही है. बीते एक सप्ताह में ही 2100 से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं. राहत की बात यह है कि बीते दो दिनों में एक हजार से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. इससे एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आयी है.

विज्ञापन

Lucknow: यूपी में मंगलवार को 278 नये कोरोना केस मिले हैं. जबकि 348 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं. वर्तमान में यूपी में कुल 14968 एक्टिव मरीज हैं. हरदोई में एक मरीज की मौत की सूचना है.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,34,518 सैंपल की जांच की गयी. इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 11,22,70,608 सैंपल की जांच की गयी हैं. वहीं यूपी में अब तक कुल 20,51,851 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं.

31.84 करोड़ डोज टीकाकरण 

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी है. प्रदेश में अब तक 31,84,16,021 डोज टीकाकरण हुआ है. इसमें पहली डोज 17,24,51,164 और दूसरी डोज 14,30,70,896 लगायी गयी है. 9 मई की शाम तक यूपी में 3,03,762 डोज टीकाकरण किया गया. वहीं कुल 28,93,961 प्रिकॉशन डोज लगायी जा चुकी हैं.

एक सप्ताह में 2018 मरीज मिले

  • 10 मई – 278

  • 09 मई – 305

  • 08 मई – 290

  • 07 मई – 264

  • 06 मई – 321

  • 05 मई – 361

  • 04 मई – 199

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola