UP में बॉलीवुड छोड़िए हॉलीवुड के कलाकार भी करेंगे शूटिंग, योगी सरकार के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर इनका बड़ा बयान

Mumbai: UP CM Yogi Adityanath poses with the bull statue at the BSE during the listing ceremony of Lucknow Nagar Nigam bonds at the exchange, in Mumbai, Wednesday, Dec. 2, 2020. (PTI Photo) (PTI02-12-2020_000038B)
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर सियासी बयानों को दौर जारी है. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी बयान आया है. उन्होंने फिल्म सिटी को लेकर सरकार का रूख साफ किया है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर सियासी बयानों को दौर जारी है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई यात्रा पर फिल्म सिटी से जुड़ी कई बातें बताई. वहीं, शिवसेना की तरफ से उन पर हमला भी किया गया. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान भी आया है. उन्होंने फिल्म सिटी पर सरकार का रूख साफ किया है.
Also Read: नासपिटे इ कोरोनवा के… बरमाला उहो सोशल डिस्टेंस से… देखिह तनी पटना के इ डंडा वाला बियाह
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ‘जब नोएडा में फिल्म सिटी खोली जाएगी तो उसमें बॉलीवुड के कलाकार शूटिंग करेंगे. इस फिल्म सिटी में बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के कलाकार भी शूटिंग करने पहुंचेंगे.’ दरअसल, सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने के लिए मुंबई में कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की. इसके बाद बयानों को दौर शुरू हो गया.
When the film city in Noida will be opened, artists not only from Bollywood but also from Hollywood will go there and use it: UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya pic.twitter.com/OblOpRchwR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 2, 2020
Also Read: Facebook पर ढूंढा प्यार, स्टेडियम में इजहार, ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज करने वाले दीपेन की Love Story जानते हैं?
बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ नगर निगम का बांड भी जारी किया है. लखनऊ उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम है, जिसके बांड की लिस्टिंग बीएसई में हुई है. उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक राज्य में वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है. इसके लिए एनसीआर में करीब एक हजार एकड़ भूमि खरीदी जाएगी. भूमि जेवर एयरपोर्ट के करीब होगी. जिससे देश और विदेश के कलाकारों को फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए आने के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




