UP NHM Recruitment: NHM के 4000 पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जल्द करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, इसेक लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 17 फरवरी है.
UP NHM Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. सीएचओ के कुल 4000 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि को 13 फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी कर दी गई है.
योग्य और पात्र उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आज का ही समय बाकी है. उम्मीदवार रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्ट उम्मीदवारों को उप-स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर एचडब्ल्यूसी में सीएचओ के रूप में तैनात किया जाएगा.
Also Read: UPPSC: अंतिम उत्तर कुंजी जारी नहीं करने पर यूपीपीएससी को कोर्ट ने किया तलब, मांगा जवाब
रिक्त पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बीएससी (नर्सिंग) के साथ सीसीएचएन सर्टिफिकेट कोर्स किया हो. या फिर पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) के साथ सीसीएचएन सर्टिफिकेट कोर्स किया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




