Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा का धरना 17 को स्थगित, अब 19 तारीख का किया ऐलान, जानें क्यों?

डीएम ने जिले में धारा 144 लागू कर दी थी. बरेली में धरने के नाम पर किसी तरह का बवाल न हो. इसलिए बरेली के जिला प्रशासन और पुलिस ने बरेली में शुक्रवार को धरना न करने के निर्देश दिएं थे. शहर के शांतप्रिय लोग भी शुक्रवार को धरना नहीं चाहते थे. मौलाना ने रविवार को 3 बजे से 5 बजे तक कराने का फैसला लिया था.
Bareilly News: इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉउंसिल (आइएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर 17 जून यानी शुक्रवार का धरना स्थगित कर दिया है. अब यह धरना 19 जून यानी रविवार को होगा.पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के ख़िलाफ आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 10 जून (शुक्रवार) को धरने का ऐलान किया था, लेकिन 09-10 जून को गंगा स्नान के चलते स्थगित किया गया था. मगर इसके बाद 17 जून की तिथि तय की गई थी, लेकिन इलाहाबाद (प्रयागराज), सहारानपुर आदि शहरों में 10 जून को धरने के बाद बवाल हो गया. इसके चलते डीएम ने जिले में धारा 144 लागू कर दी थी.
बरेली में धरने के नाम पर किसी तरह का बवाल न हो. इसलिए बरेली के जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों ने बरेली में शुक्रवार को धरना न करने के निर्देश दिएं थे. इसके साथ ही शहर के शांतप्रिय लोग भी शुक्रवार को धरना नहीं चाहते थे. इसलिए मौलाना ने बुधवार को पत्रकारों से बात कर रविवार को 3 बजे से 5 बजे तक कराने का फैसला लिया है. आइएमसी ने 19 जून के कार्यक्रम के लिए डीएम से अनुमति को आवेदन कर दिया है. यह अनुमति मिलना तय मानी जा रही है क्योंकि प्रशासन और पुलिस अफसरों की मंशा भी शुक्रवार के अलावा किसी अन्य दिन के धरने की थी. मौलाना के इस फैसले से शहर के अमन पसंद लोगों ने तारीफ की है.
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खां ने बताया कि यौम-ए-दुरूद कार्यक्रम होगा. मौलाना ने कहा कि नबी ए करीम सल्लालाहो अलैहे वसल्लम से अकीदत का नज़राना पेश करने वालों के लिए दिन और तारीख कोई मायने नहीं रखते. मौलाना ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जुमा नमाज़ के बाद अपने अपने घरों को जाए. इसके साथ ही इतवार को नबी ए करीम से मुहब्बत का नज़राना पेश करने दोपहर 3 बजे इस्लामिया ग्राउंड में यौम-ए-दुरूद में शामिल हों. उन्होंने कहा जब तक नुपुर की गिरफ्तारी नहीं की जायेगी. मुसलमान खामोश नही रहेंगे. इसी तरह प्रदर्शन होते रहेंगे.
मौलाना ने कहा कि यौम-ए-दुरूद कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चें शामिल नहीं होंगे. उनके लिए अलग से कार्यक्रम होगा. इस्लामिया ग्राउंड में दुरूद पड़ते हुए बिना नारे लगाते हुए आने की बात कही. नबी ए करीम से मुहब्बत में नज़राना पेश करते हुए हमे यह नज़ीर पेश करना है कि हम अमन वाले हैं. अपने नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकते. नुपुर की गिरफ्तारी तक हम इसी तरह यौमे दुरूद मनाते रहेंगे. प्रधानमंत्री से अपील करते है कि देश में बढ़ते जा रहे नफरतों के माहौल पर अपनी सोच को जाहिर करें.मौलाना ने कहा मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है. हमारे मासूम बच्चों को मारा जा रहा है. बुलडोजर चलाकर मुसलमानों को बर्बाद किया जा रहा है.इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा मुकदमों और बुलडोजर से मुसलमानों को न डराया नहीं जा सकता, न कुचला जा सकता है. मुसलमान इस देश का नागरिक है. उसे बराबरी का हक है.
शुक्रवार को जुमे की नमाज के कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं होगा.एडीजी राजकुमार के आदेश में कहा गया था कि बरेली जोन (बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर) में धारा 144 लागू है. इसलिए कोई बिना अनुमति प्रदर्शन न करे.इसके साथ ही प्रशासन ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से भी शांति कायम रखने में मदद करने की अपील की है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




