UP Monsoon: भारी बारिश के चलते लखनऊ में बड़ा हादसा, 9 की मौत 2 घायल

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की शुरुआत हादसों के साथ हुई है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश कहर बनकर टूटी है. बारिश के चलते लखनऊ में बाउंड्री वॉल गिरने से नौ और उन्नाव में घर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. प्रशासन ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहा है. राज्य में शुक्रवार की शुरुआत बड़े हादसों के साथ हुई है. एक तरफ लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज के दिलकुशा गार्डन इलाके बाउंड्री वॉल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं दूसरी और उन्नाव में भी भारी बारिश के कारण ही एक घर की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. दोनों ही घटनाओं में मृतकों के अलावा एक-एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए