ePaper

बिहार जा रही श्रमिक विशेष ट्रेन के यात्रियों ने किया हंगामा, अव्यवस्था को लेकर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर किया पथराव

Updated at : 23 May 2020 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार जा रही श्रमिक विशेष ट्रेन के यात्रियों ने किया हंगामा, अव्यवस्था को लेकर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर किया पथराव

उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक श्रमिक विशेष ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा किया.उन्होंने ट्रेन में पानी और खाने की समुचित व्यवस्था न मिलने पर हंगामा और हल्का पथराव किया. यात्रियों की नाराजगी देख जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के द्वारा उन्हें काफी समझाया बुझाया गया और किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना करवाया गया.

विज्ञापन

उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक श्रमिक विशेष ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा किया.उन्होंने ट्रेन में पानी और खाने की समुचित व्यवस्था न मिलने पर हंगामा और हल्का पथराव किया. यात्रियों की नाराजगी देख जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के द्वारा उन्हें काफी समझाया बुझाया गया और किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना करवाया गया.

रेलवे सूत्रों ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली ट्रेन जैसे ही उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रोकी गई तो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उतरकर पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर स्टेशन परिसर की ओर फेंकने लगे और परिसर में पड़ी कुर्सियों को पलटने लगे. यात्रियों का आरोप था कि वे चार दिन से यात्रा कर रहे हैं लेकिन ट्रेन में न तो उन्हें पानी दिया गया और न ही खाने की व्यवस्था की गई है. यात्रियों का आरोप था कि शौचालय में भी पानी नहीं है जिसके कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है. और तमाम शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

इसके बाद यात्रियों को पानी देकर शांत कराकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. यात्रियों के हंगामे से स्टेशन परिसर में रखी कुर्सियां और कांच के शीशे मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गये. सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन मास्टर से जानकारी लेने के बाद पानी और अन्य व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि श्रमिक ट्रेन बेंगलुरु से बिहार के दरभंगा के लिये जा रही थी. उन्नाव में उसे रुकना नहीं था लेकिन रास्ता क्लियर न होने के कारण ट्रेन को यहां रोका गया.

उन्होंने बताया कि नाराज यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है. साथ ही स्टेशन मास्टर को मानक के अनुरूप सभी प्लेटफार्म पर पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए है. इस घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शहर में स्थित रोडवेज बस अड्डे पहुंचे और वहां भी अधिकारियों को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. आरपीएफ के इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि हंगामा और हल्का पथराव हुआ है. घटना रेलवे स्टेशन पर हुई है अगर स्टेशन मास्टर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहेंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन