Lakhimpur Kheri: सपा नेता जूही सिंह पहुंची पीड़ित परिवार से मिलने, सुरक्षा, आर्थिक मदद की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2022 6:59 PM
समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में रेप के बाद हत्या के मामले के पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग शासन से की है. गुरुवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था.
Lucknow: लखीमपुर खीरी में दो बेटियों से बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा. सपा महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और श्रेया वर्मा ने दु:खी परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
जूही सिंह ने ट्वीट किया कि पीड़त मां के साथ निघासन थाने में मारपीट की गयी. यह आरोप स्वयं दोनों बेटियों की मां ने लगाया है. सपा नेता ने सरकार से मांग की है कि वह मारपीट के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे. परिवारीजनों को निष्पक्ष न्याय, सुरक्षा, आर्थिक मदद की मांग की. उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का प्राथमिक पीड़ित परिवार और महिलाओं की सुरक्षा है.
लखीमपुर ,दो बेटियों के साथ ब्लात्कार
, हत्या ,माँ का आरोप ,उनके साथ थाने में हुई मारपीट ,निष्पक्ष न्याय ,परिवार को सुरक्षा ,आर्थिक मदद सरकार उपलब्ध कराए ,@yadavakhilesh @samajwadiparty के लिए महिला सुरक्षा प्राथमिकता है @dimpleyadav @ShreyaVermaSP @_shashankyadav_ #TriptiAwasthi pic.twitter.com/dbuDJNmJY4— Juhie Singh (@juhiesingh) September 15, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










