UP Election: महराजगंज विधानसभा सीट पर कभी था सपा का कब्जा, 2017 में खिला कमल, जानें 2022 का सियासी समीकरण

महराजगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव में कुल 63.94 प्रतिशत वोट पड़े. इस चुनाव में बीजेपी से जयमंगल कन्नौजिया ने बहुजन समाज पार्टी के निर्मेश मंगल को 68361 वोटों के अंतर से हराया था.
UP Election 2022: महराजगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 63.94 प्रतिशत वोट पड़े. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से जयमंगल कन्नौजिया ने बहुजन समाज पार्टी के निर्मेश मंगल को 68361 वोटों के अंतर से हराया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-गठबंधन ने जयमंगल कन्नौजिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने गीता रत्ना, बसपा ने ओमप्रकाश पासवान और कांग्रेस ने आलोक प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है.
-
1996- चंद्र किशोर- भाजपा
-
2002- चंद्र किशोर- भाजपा
-
2007- श्रीपति- सपा
-
2012- सुदामा- सपा
-
2017- जयमंगल कन्नौजिया- भाजपा
महराजगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के जयमंगल कन्नौजिया मौजूदा विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर जयमंगल कन्नौजिया पर भरोसा जताया है. महराजगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 3 मार्च को मतदान होना है, और 10 मार्च को मतगणना होगी.
-
कुल मतदाता- 412678
-
नए मतदाता- 14227
-
पुरुष मतदाता- 216719
-
महिला मतदाता- 195935
-
अन्य मतदाता- 24
-
रोजगार के लिए बढ़ता पलायन
-
सिंचाई और पेयजल की समस्याएं हैं
-
गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं हैं.
-
जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




