ePaper

ITI Admission 2022: आईटीआई में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी, 17 सितंबर है प्रवेश की अंतिम तिथि

Updated at : 12 Sep 2022 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
delhi school results

आईटीआई में चार चरण में प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी. पहले तीन चरण में प्रदेशस्तरीय मेरिट के आधार पर चयन होगा. चौथे चरण में जिले या संस्थान स्तर की मेरिट के आधार पर चयन होगा. बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए नोडल प्रधानाचार्यों अधिकृत होंगे.

विज्ञापन

Lucknow: राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2022 के तीसरे चरण व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) का दूसरी चरण के आवंटन के बाद मेरिट जारी कर दिया गया है. राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार तीसरे चरण के लिये कुल 284118 आवेदन आये थे. इनमें से 221518 आवेदन राजकीय आईटीआई, 1074 निजी आईटीआई, 62600 आवेदन राजकीय व निजी दोनों के लिये मिले थे.

undefined

राजकीय आईटीआई में 45130 सीटों में से 21704 सीटों का आवंटन हुआ है. कुल 23426 सीटें अभी बची हैं. निजी आईटी की 370278 सीटों में 1752 का आवंटन हुआ है. इनमें अभी 368526 सीटों का आवंटन बाकी है. तृतीय चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 सितंबर है.

अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in, http://www.upvesd. gov.in, http://www.upvesd.gov.in/dte, http://upsdm.gov.in पर देख सकते हैं. तृतीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 17 सितंबर (शनिवार) तक निर्धारित है. अधिक जानकारी के लिये तकनीकी हेल्पलाइन 0522-4150500, +917897992063 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola