Kanpur: कानपुर में चलती ट्रेन पर गिरी बिजली की लाइन, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, रेल संचालन हुआ बाधित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2022 2:16 PM

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जा रही झांसी इंटरसिटी ट्रेन में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब ट्रेन का पिंटो ओएचई लाइन में उलझ गया, जिससे स्पार्किंग के बाद ट्रेन तेज झटके से खड़ी हो गई. इसके बाद यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे. फिलहाल, पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में रेलवे बिजली की लाइन टूटकर ट्रेन पर गिरने से काफी देर तक हड़बड़ी मची रही. इस हादसे के बीच यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह घटना कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कुछ ही दूर हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र की बताइ जा रही है. स्थिति का निरीक्षण करने के लिए रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश

दरअसल, कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जा रही झांसी इंटरसिटी का पिंटो ओएचई लाइन में उलझ गया, जिससे स्पार्किंग के बाद ट्रेन तेज झटके से खड़ी हो गई तो यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. वे धड़ाधड़ ट्रेन से कूदने लगे. सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे के बिजली विभाग के इंजीनियरों ने इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कराई और राहत कार्य शुरू कर दिया. इस चक्कर में कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रेन संचालन बंद हो गया. पिंटो फंसने के मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

40 मिनट बंद रहा संचालन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे गए. रेलवे कर्मचारियों ने लगभग 40 मिनट बाद बिजली सप्लाई ठीक कर दी. इसके बाद लखनऊ रूट पर ट्रेन संचालन शुरू हो गया. यह घटना दिन में 11:17 पर हुई थी और ट्रेन संचालन दोपहर लगभग 12 बजे बहाल हो गया. हालांकि, इस बीच शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट हो गईं.

रिपोर्ट- आय़ुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola