Army Rally Bharti 2022: सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जानें कब शुरू होगी इंडियन आर्मी की रैली भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2022 9:03 AM
Army Rally Bharti 2022: भारतीय सेना के लिए रैली भर्ती अगस्त से शुरू हो सकती है. सेना मुख्यालय ने एक स्पेशल भर्ती कैलेंडर तैयार करने का आदेश दिया है. अगस्त से दिंसबर तक अधिकतम भर्ती रैली के कार्यक्रम तय करने के निर्देश जोनल मुख्यालयों को दिए हैं.
Lucknow News: इंडियन आर्मी (Indian Army) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उम्मीदवारों को लंबे समय से इस बात का इंतजार था कि आखिर कब वो दिन आएगा जब सेना के लिए रैली भर्ती शुरू होगी. दरअसल, अब वह दिन नजदीक आ चुका है. कोरोना के कारण करीब सवा दो साल से बंद सेना के लिए रैली भर्ती अगस्त से शुरू हो सकती है. सेना मुख्यालय ने एक स्पेशल भर्ती कैलेंडर तैयार करने का आदेश दिया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त से लेकर दिसंबर 2022 तक बड़े स्तर पर भर्ती रैली के लिए स्क्रीनिंग बोर्ड और सैन्य मेडिकल अफसरों की तैनाती होगी. सेना मुख्यालय ने देशभर के जोनल मुख्यालयों को पत्र लिखकर 31 मई तक नई भर्ती रैली के कार्यक्रम तय करने के आदेश जारी कर दिए हैं.
दरअसल, लोकसभा में भी सेना में भर्ती न किए जाने का मुद्दा उठा था, जिसके बाद सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने 18 मई को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए थे. जिस पर सेना के एकीकृत मुख्यालय की ओर से कर्नल ट्रेनिंग ने अगस्त से दिंसबर तक अधिकतम भर्ती रैली के कार्यक्रम तय करने के निर्देश जोनल मुख्यालयों को दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










