Independence Day 2022 Live: आजादी की 75वीं वर्षगांठ आज, सीएम योगी विधानभवन में फहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

Independence Day 2022 Live Updates: भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. यह लगातार 9वां मौका है जब पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया. वहीं सीएम योगी राजधानी लखनऊ में ध्वजारोहण किया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का संबोधन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ भारती के उन सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों की पुनीत स्मृतियों को नमन, जिन्होंने स्वाधीनता की वेदी पर स्वयं को होम कर दिया. ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि के लिए आप सभी का त्याग, बलिदान व समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शिका है.

वाराणसी में ध्वजारोहण

वाराणसी में जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ध्वजारोहण किया.वहीं कमिश्नरी कार्यालय पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित भिटारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया. कमिश्नर और जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में ध्वजरोहण किया.

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा.

Independence Day 2022 Live: आजादी की 75वीं वर्षगांठ आज, सीएम योगी विधानभवन में फहराया तिरंगा

कानपुर में लोगों ने आधी रात को फहराया तिरंगा.

बसपा सुप्रीमो मायवती ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola