ePaper

Home Remedies For Dry Skin: सर्दियों में चेहरा रहता है रूखा तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Updated at : 29 Nov 2022 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Home Remedies For Dry Skin: सर्दियों में चेहरा रहता है रूखा तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Home Remedies For Dry Skin: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में ठंडी हवा के कारण स्किन की नमी कम हो जाती है. जिसकी वजह से त्वचा फटने लगती है. आज हम आपको बताएंगे विंटर में चेहरे के रूखेपन से छुटकारा कैसे पाए. क्या है घरेलू उपाय.

विज्ञापन

Home Remedies For Dry Skin: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में ठंडी हवा के कारण स्किन की नमी कम हो जाती है. जिसकी वजह से त्वचा फटने लगती है. इस दौरान चेहरे पर क्रीम लोशन लगाने के बाद भी ड्राईनेस दूर नहीं होती. आज हम आपको बताएंगे विंटर में चेहरे के रूखेपन से छुटकारा  कैसे पाए. क्या है घरेलू उपाय.

undefined

सर्दियों में अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं. जिससे चेहरा डिहाइड्रेशन का शिकार होकर रूखा होने लगता है. क्योंकि त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म होने लगती है. ऐसे में आप घरेलू उपाय अपनाकर अपने चेहरे के रूखेपन से छुटकारा पा सकते हैं.

undefined
रूखी त्वचा के लिए क्या है घरेलू उपचार

ऑलिव ऑयल में थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर रोजाना चेहरे पर दिन में दो बार मसाज करें. ऐसा करने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा. और स्किन स्मूद होने के साथ निखर भी जाएगी.  

undefined
दूध की मलाई

अगर चेहरे पर क्रीम लगाने के बाद भी रूखापन दूर नहीं हो रहा. तो रोजाना ताजा दूध की मलाई निकालकर मसाज करें. क्योंकि मलाई में नमी लाने वाले गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को नेचुरल तरीके से निखार भी लाती है. 

undefined
गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल

त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए रोजाना गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाए. ऐसा करने से त्वचा में नमी आती है और पर्याप्त पोषण मिलता है.

undefined
नारियल के तेल

नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. अगर आप अपनी रूखी त्वचा से परेशान हैं तो दिन में दो बार नारियल के तेल की त्वचा पर मालिश करें. ऐसा करने से चेहरे का रूखापन दूर हो जाता है. 

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola