आगरा में तलाकशुदा बेटी से छुटकारा पाने के लिए पिता ने रची हत्या की साजिश, जानें कैसे हुआ खुलासा?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2022 6:16 PM
एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को खेरागढ़ में एक महिला जली हुई हालत में मिली थी जिसका गला भी कटा हुआ था. महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी. इसीलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई.
Agra News: ताजनगरी में 3 दिन पहले खेरागढ़ के भिलावली मोड़ के पास एक जली हुई महिला मिली थी. इस मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया. इस मामले में यह बात सामने आई कि महिला को उसके पिता ने जलाकर मारने की कोशिश की थी. अपनी बेटी से छुटकारा पाने के लिए पिता ने इस घटना को अंजाम दिया था जिसका एसएसपी आगरा ने खुलासा किया है.
एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को खेरागढ़ में एक महिला जली हुई हालत में मिली थी जिसका गला भी कटा हुआ था. महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी. इसीलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई. जब महिला होश में आई तब उसने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है. महिला की उसके पिता से बात भी कराई गई. महिला ने पुलिस को बताया कि वह यहां पर अपने पिता मंगल सिंह के साथ आई थी. उनके साथ कोई और व्यक्ति भी था जिसने इलाज के बहाने उसे ड्रिप लगाई और वह बेहोश हो गई.
एसएसपी ने बताया महिला जानकारी के आधार पर उसके पिता मंगल सिंह को गिरफ्तार किया गया. मंगल सिंह ने बताया कि महिला उसकी बड़ी बेटी है जिसका 5 साल पूर्व तलाक हो गया. उसके दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा उसके दामाद के पास और एक बेटी परिवार में ही थी. आए दिन बेटी झगड़ा करती थी लिए छुटकारा पाने के लिए संजय और एक साथी के साथ मिलकर बेटी को मारने की साजिश रची. महिला के पिता मंगल सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी को खैरागढ़ में अपने साथ लेकर आया और उसे संजय व उसके साथी के हवाले कर दिया. संजय ने महिला को ठिकाने लगाने का जिम्मा लिया था. पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को सैयां तिराहे से गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










