UP : डीआईजी संजीव शुक्ला को तबादला नीति पर सवाल उठाना पड़ा महंगा, कर दिए गए सस्पेंड

डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला (DIG Home Guard Sanjeev Shukla) को सस्पेंड कर दिया गया. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर सीनियर अफसरों के तबादले को लेकर सवाल खड़े किए थे.
UP News: डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला (DIG Home Guard Sanjeev Shukla) को तबादला नीति पर सवाल उठाना महंगा पड़ गया है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. संजीव शुक्ला ने 11 जुलाई को होमगार्ड विभाग में हुए कई कमांडेंट के तबादले को लेकर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने ट्रांसफर नीति को गलत बताया था.
व्हाट्सएप ग्रुप पर संजीव शुक्ला के मैसेज का 86 अफसरों ने समर्थन किया था जबकि 11 अफसरों ने तबादले को सही ठहराया था. व्हाट्सएप ग्रुप में 97 अफसर जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि आचरण नियमावली के तहत डीआईजी संजीव कुमार शुक्ला को सस्पेंड किया गया है.
डीआईजी संजीव शुक्ला का कहना था कि इस सत्र में न तो डीजी स्तर से तबादले किए गए और न ही शासन स्तर से. ऐसे में कई जिलों में चार साल से अधिक समय से एक ही कमांडेंट तैनात हैं. उन्होंने ऐसे अधिकारियों की तबादलों की मांग की थी.
संजीव शुक्ला इससे पहले अयोध्या में मंडलीय कमांडेट होमगार्ड के पद पर तैनात थे. इसके बाद उनको डीआईजी (होमगार्ड) के पद पर प्रमोट किया गया. प्रमोशन के बाद संजीव शुक्ला को झांसी में तैनाती मिली थी, तब से वह झांसी में ही हैं.
अपर मुख्य सचिव गृह अनिल कुमार के मुताबिक, डीआईजी संजीव कुमार शुक्ला पर यह कार्रवाई आचरण नियमावली के तहत हुआ है. उन पर आरोप है कि उन्होंने ट्रांसफर को लेकर अन्य अधिकारियों को भड़काने की कोशिश की है. साथ ही शासन और सरकार के फैसले पर अधिकारियों को गुमराह किया.
Posted by : Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




