बरेली में घर से खाना खाने के बाद टहलने गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नत्थू रमपुरा गांव निवासी डालचंद (35 वर्ष) शनिवार रात देर रात घर से खाना खाकर कुछ देर के लिए टहलकर आने की बात कहकर गया था. वह रात को घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश किया. मगर वह नहीं मिले. रविवार सुबह गांव के लोग टहलने जा रहे थे.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार देर रात घर से खाना खाकर टहलने गए युवक का शव रविवार सुबह आम के पेड़ के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला है. गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरा. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.
शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नत्थू रमपुरा गांव निवासी डालचंद (35 वर्ष) शनिवार रात देर रात घर से खाना खाकर कुछ देर के लिए टहलकर आने की बात कहकर गया था. वह रात को घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश किया. मगर वह नहीं मिले. रविवार सुबह गांव के लोग टहलने जा रहे थे. इसी दौरान आम के पेड़ के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से डालचंद का शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ था. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पेड़ पर पति का शव लटका देखकर पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की 5 बेटियां हैं. ग्रामीणों ने बताया कि डालचंद खेती का कार्य करता था. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










