टाटा कंपनी के सहयोग से बने 420 बिस्तर के कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे योगी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
टाटा कंपनी के सहयोग से बने 420 बिस्तर के कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को टाटा कंपनी के सहयोग से नोएडा के सेक्टर 39 में बने 420 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. पुलिस कश्मिनरेट के प्रकता एवं पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ल ने इसकी जानकारी दी .

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को टाटा कंपनी के सहयोग से नोएडा के सेक्टर 39 में बने 420 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. पुलिस कश्मिनरेट के प्रकता एवं पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ल ने इसकी जानकारी दी .

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे हवाई मार्ग से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचेंगे जहां से वह सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद करीब 10:30 बजे सेक्टर 128 स्थित कोविड-19 के लिए बनाए गए एकीकृत नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करेंगे .

Also Read:
अमेरिका में भी टिकटॉक, वीचैट पर प्रतिबंध, ट्रंप ने सरकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री वहीं पर कोविड-19 को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडलों के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. उसके बाद वहीं से वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है .

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola