सीएम योगी ने कहा चौराहों पर लगाएं दुराचारियों के पोस्टर तो सपा नेता ने मुख्यमंत्री का ही लगा दिया विवादित पोस्टर, एफआईआर दर्ज…

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादित पोस्टर लगाने पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता संदीप यादव और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादित पोस्टर लगाने पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता संदीप यादव और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल शनिवार को सपा नेताओं ने चौराहे पर एक विवादित पोस्टर लगा दिया. जिसमें फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी बीजेपी नेता डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी का फोटो लगा हुआ है. साथ ही उसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी फोटो लगाया गया.
सिविल लाइंस चौराहे पर लगाए गए पोस्टर में शीर्षक दिया गया है, “सत्ता संरक्षण प्राप्त इन दुराचारियों के पोस्टर आखिर कब लगवाएगी सरकार.” पोस्टर में योगी आदित्यनाथ के साथ जिन व्यक्तियों की फोटो है, उन पर 376 लिखा हुआ है.
गौरतलब है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 यौन शोषण के लिये लगाया जाता है. पोस्टर में एक अखबार में छपी खबर की कटिंग भी लगी है जिसका शीर्षक है, “सख्तीः योगी बोले, दुराचारियों के पोस्टर चौराहों पर लगाएं.”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टरों को उतरवा लिया गया है और संदीप यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है, जबकि 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










