UP News: प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से हुईं कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है.
Lucknow News: कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होने बताया कि एक बार फिर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऐसे में उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. साथ ही सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही है.
Tested positive for covid (again!) today. Will be isolating at home and following all protocols.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
प्रियंका गांधी ने आज सुबह कोरोना संक्रमित होने की सूचना एक ट्वीट करके दी है. जिसमें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘आज कोरोना पॉजिटिव आई हूं (फिर से). घर में आइसोलेट हूं और कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रही हूं.’
दरअसल, इससे पहले प्रियंका गांधी 3 जून को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. उसी समय प्रियंका की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उस समय प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया था कि. उन्होंने कोरोना के हल्के लक्षण दिखने पर अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था. साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




