UP: कानपुर वासियों को सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात, 330 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Updated at : 07 Dec 2022 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
UP: कानपुर वासियों को सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात, 330 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Kanpur News: कानपुर में सीएम योगी 9 दिसंबर को वीएसएसडी कॉलेज मैदान में होने जा रहे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे. यहां पर सीएम 330 करोड़ के 258 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसमें 144 करोड़ से हुए 102 कार्यों का शिलान्यास होगा.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में सीएम योगी 9 दिसंबर को वीएसएसडी कॉलेज मैदान में होने जा रहे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे. यहां पर सीएम 330 करोड़ के 258 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसमें 144 करोड़ से हुए 102 कार्यों का शिलान्यास होगा. वहीं 186 करोड़ से 156 कार्यों का लोकार्पण होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से ही रिमोट का बटन दबा कर परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इसके लिए जनसभा मैदान में 258 पत्थर लगाए जाएंगे. रिमोट का बटन दबते ही पत्थर से परदा हटेगा. सम्मेलन को लेकर डीएम, एडीएम सिटी, एडीएम फाइनेंस, पीडी डीआरडीए और डीपीआरओ ने वीएसएसडी कॉलेज में तैयारियों का जायजा लिया है.

51 लोगों से सीएम योगी करेंगे संवाद

बताते चलें कि सीएम कानपुर में होने जा रहे प्रबुद्ध सम्मेलन में 51 लोगों से संवाद करेंगे. खबर लिखे जाने तक लोगों के नाम क्लीयर नहीं हुए हैं. फिर भी इनमें 11उघमी, 19 व्यापारी,13 डॉक्टर और 8 शिक्षक शामिल हैं. सम्मेलन में 11 विभागों के करीब 12,500 लाभार्थी बुलाए गए हैं.सबसे ज्यादा स्वनिधि व आवास योजना के 5,500 उज्ज्वला योजना के 2000 और कन्या विवाह सहायता योजना व मातृ शिशु के 1500 लाभार्थी हैं.

सीएम योगी लाभार्थियों को देंगे पीएम आवास की चाबी

मुख्यमंत्री योगी वीएसएसडी कॉलेज में 20 लाभार्थियों को मंच से पीएम आवास की चाबी, लोन का चेक सौंपेंगे. इसके लिए लाभार्थियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर का कहना है कि सीएम का 9 दिसम्बर को आना तय हो गया है. अभी तक मिनट टू मिनट प्रोग्राम नहीं आया है.

इन योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के तहत बनकर खड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इसमें पालिका स्टेडियम का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डिजिटल क्लास रूम, ग्रीन पार्क की विजिटर गैलरी, फजलगंज बस डिपो वर्कशॉप चार्जिंग स्टेशन, 30 बस स्टॉप का आधुनिकीकरण समेत कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी,कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola