CM योगी आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा को देंगे बड़ी सौगात, 1670 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2022 8:16 AM
Noida News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
Noida News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे का आज दूसरा दिन है. ऐसे में सीएम योगी यहां एक के बाद एक बड़ी सौगात दे रहे हैं. बीते रविवार को उन्होंने डेटा सेंटर का लोकार्पण किया. इसके बाद मंगलवार यानी आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नवंबर यानी आज सुबह करीब 10 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट जाएंगे. मुख्यमंत्री यहां इंडिया वाटर वीक कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज नोएडा में होंगी. यहां वह वाटर वीक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगी.
मुख्यमंत्री योगी आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे उनमें नोएडा के सेक्टर-94 में कमांड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर-82 बस टर्मिनल, कोंडली अंडरपास, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-152 कोंडली-सफीपुर अंडरपास, सेक्टर-69 बहलोलपुर गांव के पास अंडरपास का लोकार्पण किया जाएगा. इसके अलावा सेक्टर-168 में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर-67 में 132/33 केवी बिजलीघर, सेक्टर-33-ए में चिल्ड्रन पार्क और सेक्टर-29 में 60 एमएलडी क्षमता का एसटीपी के निर्माण के शिलान्यास समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज पहली बार नोएडा आ रही हैं. इस मौके पर वे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का उदघाटन करेंगी. इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं. जोकि लोग जल संरक्षण, नदियों में दूषित और कम होते पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे. यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










