ePaper

UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ की मतदाताओं से आखिरी अपील- विकास और सुशासन के लिए करें मतदान

Updated at : 07 Mar 2022 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ की मतदाताओं से आखिरी अपील- विकास और सुशासन के लिए करें मतदान

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर वोटर्स से मतदान करने की अपील की है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 09 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. सातवें चरण में लगभग 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 613 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर वोटर्स से मतदान की अपील की है.

विकास और सुशासन के लिए करें मतदान- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है. सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें. आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा. अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें.

54 सीटों पर 613 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

सातवें और अंतिम चरण के लिए आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और भदोही जिले में मतदान हो रहा है. 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक, 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

योगी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

अंतिम चरण के चुनाव में योगी सरकार के कई मंत्रियों के राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण), अनिल राजभर (शिवपुर-वाराणसी), रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर), गिरीश यादव (जौनपुर) और रमाशंकर पटेल (मड़िहान-मिर्जापुर) शामिल हैं.

सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान

सातवें चरण में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर,रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर में मतदान हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola