Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड को मिल गया एक्सप्रेस-वे, पीएम मोदी ने सीएम योगी से किया ये आग्रह
Bundelkhand Expressway Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया है. इस लोकार्पण समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे.
बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बताया कि, बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे. ये जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा काम है. उन्होंने बताया कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए हजारों करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, इससे बुंदेलखंड के बहुत बड़े हिस्से का जीवन बदलने वाला है. आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर हमने देश में अमृत सरोवरों के निर्माण का संकल्प लिया है.
रेवड़ी कल्चर के बहाने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे.रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे. हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है.आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है. ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है. इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है.
हमारी सरकार में शिलान्यास और लोकार्पण दोनों होते हैं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने जालौन में जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों हमारी सरकार में हुआ. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी इसी का उदाहरण है. इसका काम अगले साल फरवरी में पूरा होना था, लेकिन ये 7-8 महीने पहले ही सेवा के लिए तैयार है. हम समय की मर्यादा का पालन कैसे करते हैं, इसके अनगिनत उदाहरण यूपी में ही हैं. काशी में विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण का काम हमारी ही सरकार ने ही शुरू किया और हमारी सरकार ने ही पूरा किया. गोरखपुर एम्स का शिलान्यास भी हमारी सरकार ने किया और उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में हुआ.
आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, एक समय में यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं और 14 नए मेडिकल कॉलेज में काम चल रहा है. इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं.यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है. मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाइये.
पीएम मोदी ने सीएम योगी से किया ये आग्रह
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं. यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है. मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाइये, और प्रदेश के युवाओं के बीच प्रतियोगिता कराइए कि कौन पहले किले पर चढ़ता है.
चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई- पीएम मोदी
Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है. ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए