ePaper

UP News: नूपुर शर्मा के निलंबन पर मायावती ने उठाए सवाल, BJP सरकार से की प्रवक्ता को जेल भेजने की मांग

Updated at : 06 Jun 2022 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: नूपुर शर्मा के निलंबन पर मायावती ने उठाए सवाल, BJP सरकार से की प्रवक्ता को जेल भेजने की मांग

UP News: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने पर बीजेपी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलबंति कर दिया है. पार्टी की इस कार्रवाई को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं. साथ ही उन्होंने प्रवक्ता को जेल भेजने की मांग की है.

विज्ञापन

Lucknow News: बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर वर्ग विशेष के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रवक्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया. बीजेपी की इस कार्रवाई पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं. साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत प्रवक्ता को जेल भेजने की मांग की है. इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी बीजेपी की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे.

मायावाती ने की सख्त कानूनों के तहत जेल भेजने की मांग

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी. किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं. इस मामले में बीजेपी को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए. केवल उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत् जेल भेजना चाहिए.

कानपुर हिंसा को लेकर कही ये बात

बसपा चीफ ने आगे लिखा, इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी. साथ ही, इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाईयों में निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए, बीएसपी की यह भी मांग.

अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर उठाए सवाल

इससे पहले रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर नूपुर शर्मा पर की गई कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, भाजपा नूपुर शर्मा पर सिर्फ़ निलंबन की दिखावटी कार्रवाई न करे बल्कि वैधानिक क़दम उठाए. विवादित बयान पर भाजपा से निलंबन तो उनका भी हुआ था, जो आज उप्र की भाजपा सरकार में मंत्री बने बैठे हैं.

बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से किया सस्पेंड

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा बीजेपी मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को भी पार्टी से निकाल दिया गया है. पार्टी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि, पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है. पार्टी किसी भी धर्म से जुड़े व्यक्तित्व के आलोचना की कड़ी निंदा करती है. पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवाद के बीच भाजपा के कंद्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola