Live Updates

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष कल तीसरे दिन भी कोर्ट में देगा दलील

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

लखनऊ के बीएसए विजय प्रताप सिंह सस्पेंड किए गए

गोलागंज के सेंटीनियल कॉलेज के परिसर में दूसरे स्कूल को मान्यता देने के चलते जांच के बाद शासन ने किया विजय प्रताप सिंह को सस्पेंड.

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष की बहस अब भी जारी

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में आज भी हिंदू पक्ष की बहस पूरी नहीं हुई कल फिर सुनवाई जारी रहेगी. वहीं, एक अन्य मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही सुनवाई में वादी किरण सिंह समेत अन्य 5 लोगों की ज्ञानवापी परिसर सौंपने, पूजा पाठ की अनुमति देने के अधिकार संबंधित याचिका पर कोर्ट अगली सुनवाई 21 जुलाई को करेगा.

साधना गुप्‍ता की अस्‍थ‍ि‍यों का विसर्जन 

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष कल तीसरे दिन भी कोर्ट में देगा दलील

बीते शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्‍ता का लंग इंफेक्शन के बाद निधन हो गया था. अंतिम संस्कार रविवार को लखनऊ को पिपरा घाट पर किया गया था. इसी क्रम में गुरुवार को उनके पुत्र प्रतीक यादव परिजनों के साथ काशी पहुंचे और अपनी मां की अस्थियों को मणिकर्णिका घाट के पास अस्थि का विसर्जन किया.

रुपए में गिरावट को लेकर वरुण गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी नेता और पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर रुपए में हो रही गिरावट को लेकर बिना नाम लिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, लगातार गिर रहे रुपए के मूल्य से प्रभावित है हर भारतीय का जीवन और क्षीण है हमारा आत्मविश्वास. सरहद पर राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिकों की तरह RBI को रसातल में जाते रुपए को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे.रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है! हमारी पहचान है!

स्वास्थ्य और PWD विभाग में हुए तबादलों की जांच जारी

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही सरकार की छवि खराब करने वाले अफसरों पर बड़ा एक्शन लेंगे. मिली जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग में घोटाले को लेकर सीएम योगी काफी नाराज हैं. सीएम ने IAS अफसरों की कमेटी बनाकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं. दो दिन बाद कमेटी मुख्यमंत्री योगी को सौंपेगी रिपोर्ट. प्रदेश में स्वास्थ्य और PWD विभाग में हुए तबादलों की जांच जारी है.

ACS होम अवनीश अवस्थी ने किया मेरठ का दौरा

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने मेरठ पहुंचे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola