बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का लखनऊ आगमन 29 अगस्त को, स्वागत की भव्य तैयारियां

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को सजाया गया है. जहां वह पुष्प अर्पण और नमन करेंगे.
Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेद्र सिंह चौधरी सोमवार 29 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पद भार ग्रहण करने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत की तैयारियां की गयी हैं. वह शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर दोपहर 12.30 बजे लखनऊ पहुंचेगे.
बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी राजधानी को भगवामय कर दिया है. शहर में जगह-जगह पर होडिंग, बैनर व पार्टी के झंडे लगाये गये हैं. नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर लखनऊ पहुंचने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी पार्टी कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत करेंगे.
प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को सजाया गया है. भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजधानी लखनऊ में प्रथम आगमन पर चारबाग रेलवे स्टेशन से अटल चौक के यात्रा मार्ग में तोरण द्वार व झंडे लगाये गये हैं.
Also Read: UP BJP President: कौन हैं बीजेपी यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष, जानिये पूरी प्रोफाइल
यात्रा मार्ग में पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोग, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य व बढी़ संख्या में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह समूह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प वर्षा व मालाएं पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे. प्रदेश कार्यालय भी साज-सज्जा और भव्य मंच के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी के लिए तैयार हो चुका है.
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ आगमन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर फूल अर्पित करेंगे. मार्ग में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के बाद लोकभवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर नमन करेंगे. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ नमन करेंगे. इसके अलावा महारानी अवंती बाई की प्रतिमा, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये वह प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे.
सुब्रत पाठक ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




