प्रयागराज में BJP नेता अजय शर्मा को चुनावी माहौल में बदमाशों ने चंंद पलों में दाग दीं आठ गोलियां, हालत गंभीर

फाफामऊ के थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता अजय शर्मा को सोमवार की देर रात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया जब वे शौचक्रिया के लिए घर के बाहर निकले थे.
Prayagraj News : जनपद भाजपा नेता व किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा पर बदमाशों ने सोमवार की देर रात आठ गोली दाग दीं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिले की फाफामऊ थाने की पुलिस ने बताया कि इस हमले में उनके पेट और कंधे में गोली गली है.
Phaphamau | BJP worker Ajay Sharma injured due to bullet injuries in stomach and shoulders. Assailants intruded into his house and shot him: Prayagraj Police
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 9, 2021
इस संबंध में जानकारी देते हुए फाफामऊ के थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता अजय शर्मा को सोमवार की देर रात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया जब वे शौचक्रिया के लिए घर के बाहर निकले थे. बदमाशों ने गोली उनके पेट व कंधे पर मारी है. भाजपा नेता पर कुल आठ गोली दागी गई हैं. फिलहाल, उनका जनपद के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल भाजपा नेता जिला किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं.
इस जघण्य कांड के चलते स्थानीय राजनीति में उबाल आ गया है. हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. फिलहाल, पुलिस हर एंगिल से मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजय शर्मा अपने क्षेत्र के जाने-माने नेता हैं. ऐसे में जब प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है तो इस कांड ने सबको सकते में डाल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




